फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वाराणसी का 28 तो गोरखपुर का 12 रुपये बढ़ जाएगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से पूर्वांचल की ओर सफर करने वाले रोडवेज यात्रियों की जेब पर तीन जून से अतिरिक्त बोझ पड़ने जा रहा है। गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्वांचल की ओर जाने वाली रोडवेज की सभी बसें अब शास्त्री पुल के बजाय फाफामऊ पुल होकर जाएंगी।
विज्ञापन

रूट में हुए बदलाव के कारण बसों को लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। इससे गंतव्य की दूरी बढ़ जाएगी। इस कारण परिवहन निगम ने बढ़े हुए किलोमीटर के आधार पर किराये में भी बढ़ोतरी कर दी है। वाराणसी जाने वाली साधारण श्रेणी की बस का किराया 28 रुपये तो गोरखपुर जाने वाली बस का किराया 12 रुपये बढ़ेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब तक पुल की मरम्मत नहीं हो जाती, व्यवस्था इसी तरह लागू रहेगी। तीन जून से गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया जाने वाली बसों का किराया बढ़ जाएगा।
बदले रूट से दूरी और किराये पर सीधा असर
वाराणसी रूट: प्रयागराज से वाराणसी की दूरी 126 से बढ़कर 144 किलोमीटर हो गई है। यहां का किराया 197 से बढ़ाकर 225 रुपये कर दिया गया है।
सहसों रूट: सबसे ज्यादा बदलाव सहसों के सफर में दिखेगा। पहले की 18 किलोमीटर की दूरी अब नए रूट से 27 किलोमीटर हो गई है, जिससे किराया 26 रुपये से बढ़कर 38 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर रूट: गोरखपुर की दूरी पहले 294 किलोमीटर थी। अब 303 किलोमीटर हो गई है। यात्रियों को 428 के बजाय 440 रुपये चुकाने होंगे।
हंडिया और गोपीगंज: हंडिया का किराया 51 से बढ़ाकर 82 रुपये, गोपीगंज का किराया 84 से बढ़ाकर 117 रुपये कर दिया गया है।
जौनपुर और आजमगढ़: जौनपुर के लिए यात्रियों को अब 164 की जगह 175 रुपये देने होंगे। आजमगढ़ का किराया 260 से बढ़ाकर 272 रुपये कर दिया गया है।
बादशाहपुर और मछलीशहर: बादशाहपुर का किराया 65 से बढ़ाकर 80 रुपये और मछलीशहर का किराया 117 की जगह 131 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें