फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह जारी होगा प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम

Sun, 17 Mar 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम अब अगले महीने ही जारी किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा कराने के लिए एजेंसी का नाम अब तक तय नहीं हो सका। ऐसे में टेंडर की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। ऐसे में अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। हालांकि प्रवेश परीक्षा के दौरान केंद्रों पर जैमर लगाने के लिए टेंडर फाइनल हो गया है। 
विज्ञापन

इविवि की प्रवेश परीक्षाएं किसी एजेंसी के माध्यम से आयोजित की जाती हैं। इसके लिए हर साल टेंडर होता है। इस बार भी एजेंसी के चयन के टेंडर निकाला गया। चार मार्च को टेंडर खुला तो केवल दो ही एजेंसियों के नाम सामने आए। टेंडर की तिथि बढ़ाकर 14 मार्च की गई। 15 मार्च को फिर से टेंडर खुला तो पिछली बार वाली दोनों एजेंसियों के आवेदन ही सामने आए जबकि तीन से कम आवेदन पर टेंडर फाइनल नहीं किया जा सकता है। इन परिस्थिति में इविवि प्रशासन ने अब टेंडर की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 मार्च कर दी है। अगर इस बार भी केवल दो एजेंसियों के नाम ही सामने आते हैं तो इविवि प्रशासन इन्हीं में से किसी एक एजेंसी को परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी सौंप देगा। एजेंसी का नाम तय होने के बाद ही प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। अप्रैल के पहले हफ्ते में परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें