फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों का भविष्य तय करेगा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव

Sun, 11 Jul 2021 09:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • यमुनापार में आशा के अनुरूप नहीं रहा पार्टी का प्रदर्शन, गंगापार में नौ सीटों पर जीत का दावा
विज्ञापन
prayagraj news : फूलपुर में जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों के साथ फूलपुर ब्लॉक प्रमुख बीपेंद्र सिंह। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से उतने उत्साहजनक नहीं रहे, जिसकी पार्टी ने उम्मीद लगा रखी थी। इस चुनाव के प्रबंधन के लिए पार्टी ने अपने वर्तमान और कुछ पूर्व विधायकों को लगा रखा था। सभी को उम्मीद थी कि पार्टी कम से कम 16-17 ब्लॉकों को आसानी से जीत लेगी, लेकिन सपा ने पार्टी नेताओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उम्मीद के मुताबिक परिणाम न आने से पार्टी के कुछ विधायकों के सामने विधानसभा 2022 में टिकट न मिलने का खतरा हो गया है। 

विज्ञापन

prayagraj news : मऊआइम प्रमुख पद पर सपा की जीत पर मार्ल्यापण कर स्वागत करते समर्थकगण, - फोटो : prayagraj
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के पूर्व ही पार्टी ने अपने वर्तमान और पूर्व विधायकों को अलग-अलग ब्लॉक की जिम्मेदारी दे रखी थी। विधायकों को ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव का प्रबंधन देना था। यमुनापार की ही बात करें तो यहां चाका ब्लॉक की जिम्मेदारी पीयूष रंजन निषाद को दी गई थी। इसी तरह करछना और कौंधियारा की पूर्व विधायक दीपक पटेल को, मेजा और कोरांव की विधायक राजमणि कोल,  मांडा, उरुवा की नीलम करवरिया, जसरा और शंकरगढ़ की डॉ. अजय कुमार को सौंपी गई थी। इसी तरह गंगापार में भी विधायकों और अन्य नेताओं को जिम्मेदारी अलग-अलग ब्लॉकों की सौंपी गई।  शनिवार को हुए मतदान के बाद जब रिजल्ट आया तो पार्टी को यमुनापार की नौ में से सिर्फ तीन सीटों पर ही विजय मिली।

prayagraj news : भगवतपुर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर जुलूस निकालते भाजपाई। - फोटो : prayagraj
इसी तरह गंगापार में होलागढ़, फूलपुर, बहादुरपुर, सहसों, सोरांव में पार्टी को जीत मिली, जबकि एक दिन पूर्व प्रतापपुर में पार्टी का प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ। सैदाबाद सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल के खाते में आई। भगवतपुर भी भाजपा ने जीती। इस तरह से पार्टी ने कुल 11 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि पार्टी के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे का दावा है कि हंडिया सीट जीतने वाला निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा का ही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि किसी भी विधायक, पूर्व विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आशा के अनुरूप प्रदर्शन न होने का असर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन

prayagraj news : मांडा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की बहू प्रगति सिंह ने जीत दर्ज की। - फोटो : prayagraj
जिला पंचायत अध्यक्ष जैसी नहीं दिखी तैयारी
भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जैसी तैयारी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नहीं दिखी। पिछले शनिवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की रूपरेखा  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा ही पूर्व में तय कर दिए जाने से भाजपा वह चुनाव आसानी से जीत गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य भी प्रयागराज में ही बने रहे। जबकि ब्लॉक प्रमुख चुनाव का प्रबंधन पार्टी ने विधायकों और कुछ क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को सौंप दिया था। लेकिन सपा द्वारा दस सीट जीत लिए जाने से भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के चुनावी प्रबंधन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। 

यमुनापार में जीतीं सिर्फ महिला प्रत्याशी
यमुनापार के नौ ब्लॉक प्रमुख में से छह में भाजपा चुनाव हार गई। यहां सिर्फ पार्टी को तीन सीटों पर ही जीत मिली। खास बात यह रही कि इन तीनों ही सीटों पर महिला प्रत्याशी ही जीतीं। शंकरगढ़ में निर्मला देवी, मांडा में प्रगति सिंह और मेजा में गायत्री मिश्र निर्वाचित हुईं। तीनों ही महिला प्रत्याशियों ने सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी  एवं क्षेत्रीय विधायकों के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें