जिन अभिभावक ने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए महंगे स्कूलों में प्रवेश दिलाया है या उनकी उच्च शिक्षा पर फीस के रूप में मोटी रकम खर्च कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर आयकर विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है। इंटर कॉलेजों से लेकर विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज, इंजीनियर एवं मेडिकल कॉलेज, व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों आदि में ऐसे अभिभावकों द्वारा सालाना दो लाख रुपये से ज्यादा भरी गई फीस का ब्योरा आयकर विभाग ने तलब की है। शिक्षण संस्थानों से उनका एवं छात्र-छात्राओं के नाम के साथ अभिभावकों का पूरा ब्योरा तलब किया है। वित्तीय वर्ष 2014-15 की सभी जानकारी आयकर मुख्यालय में पहुंचने भी लगी है। अप्रैल में वित्तीय वर्ष 2015-16 का भी ब्योरा तलब किया जाएगा। जानकारी एकत्र होने के बाद आयकर विभाग अभिभावकों से फीस के रूप में अदा की गई रकम का ह%E