जीरो रोड़ स्थित प्राचीन हाटकेश्वर नाथ मंदिर में बुधवार को गुजराती समाज की देवी मां आम्बे का शृंगार तथा दर्शन -पूजन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रमोद नागर, नित्यानंद नागर, अरविंद दवे ने बताया कि इस वर्ष कोरोना वायरस की महामारी देखते हुए नवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट की सुधा एवं प्रज्ञा नागर ने बताया कि इस वर्ष महिलाओं की ओर से आयोजित भजन एवं गरबा गुजराती नृत्य नहीं होंगे। मंदिर ट्रस्ट के धीरज नागर, आशीष नागर, अजय नागर, अंकित नागर, विकास नागर, ज्योति मेहता, दिवाकर झा ने भक्तों से आग्रह किया है कि मां अम्बे की आरती, पूजा घर में ही रह कर करें और इस महामारी के प्रकोप से मुक्ति दिलाने के लिए मां से प्रार्थना करें।