फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर वन विभाग नर्सरी के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम में हत्या जैसी स्थिति मिली है। पुलिस हादसा मान रही है, शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
कस्बे के बाईपास पर सोमवार सुबह शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जांच-पड़ताल के बाद भी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें सिर में गहरी चोट लगने से ज्यादा खून निकलने से मौत की पुष्टि हुई। साथ ही गले पर भी दबाने जैसे निशान मिले हैं। युवक काली जींस और लाल टीशर्ट पहने है। तलाशी लेने पर उसके पास कोई पहचान लायक कागज नहीं मिला है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत होना लग रही है। युवक मुस्लिम वर्ग का है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।