फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सहसों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों चौकी के ननकापुर, उमरी गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थरवई थाना क्षेत्र के ताराडीह फतेहगंज निवासी राम सिंह यादव ने अपनी पुत्री सरिता यादव (27) की शादी चार वर्ष पूर्व सरायइनायत थाना क्षेत्र के ननकापुर उमरी गांव के पंकज यादव पुत्र राजेंद्र यादव के साथ किया था। पंकज मुंबई में टैक्सी चालक हैं। शुक्रवार को सुबह तकरीबन नौ बजे सरिता का शव साड़ी के फंदे से पंखे के हुक के सहारे लटका मिला।
कुछ देर बाद सरिता की तीन वर्षीय पुत्री लाडो मां को पुकारते हुए रोने लगी। इसी बीच परिजन भी आ गए उन्होंने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो सरिता का शव फंदे से लटका था। सूचना पर एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह, एसओ संजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स एवं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य इकट्ठा किए। पत्नी की मौत की खबर सुन पंकज घर के लिए निकल दिया। मृतका के बहनोई बीरेंद्र यादव निवासी जुनेदपुर से जानकारी पाकर पिता राम सिंह भी परिवार वालों के साथ पहुंच गए और ससुरालियों पर दहेज में बुलेट के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जिससे मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद होने लगा।
पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पिता राम सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति पंकज यादव, ससुर राजेंद्र यादव, सास प्रभावती देवी, जेठ अरुणेंद्र यादव, जेठानी सरिता एवं देवर भैयन यादव के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें