आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन के मद्देनजर सिविल लाइंस तथा शहर उत्तरी के बड़े इलाके में दिन भर तनाव और दहशत का माहौल बना रहा। बवाल के बाद सिविल लाइंस में तो दुकानें बंद ही हो गईं, कई अन्य मार्ग पर भी दुकानदाराें ने आधा शटर गिरा रखा था।
आंदोलन के मद्देनजर हर समय अराजकता की आशंका बनी रही। जुलूस के दौरान विश्वविद्यालय मार्ग, मनमोहन पार्क हर जगह लोग सड़क छोड़कर किनारे हो गस। बीच में फंसे लोगों को हमेशा डर रहा कि उनके साथ कुछ भी हो सकता है। ढेलिया वाले तो छात्रों के साथ नारेबाजी भी करने लगे। लाठीचार्ज की सूचना के बाद छात्रों के बहुल वाले क्षेत्र छोटा बघाड़ा, अल्लापुर, सलोरी आदि स्थानों में भी दहशत रही। जल्दी दुकानें भी बंद हो गईं। इसके मद्देनजर इन क्षेत्रों में भी फोर्स तैनात रही।