प्रयागराज। धूप-छांव की आंख मिचौली के बीच रविवार को उमस भरी गर्मी का प्रकोप हावी रहा। इससे अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी की मार से राहत मिलने की उम्मीद है।
रविवार की सुबह आसमान में छाए काले बादलों ने बारिश की उम्मीद जगाई। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन बादलों के बीच धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा। वहीं, मौसम के जानकारों ने इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना जताई है।