फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघ्न विनाशक के दरबार में उमड़ी भीड़

Wed, 23 Sep 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दस दिवसीय गणेश महोत्सव के छठे दिन मंगलवार को विघ्न विनाशक के दरबार में दर्शन पूजन को भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई और मोदक का भोग अर्पित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में भजन कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ हुआ।
विज्ञापन


महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में सुंदरकांड का पाठ हुआ। उसके पहले आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में पूजन हुआ। ‘जय देव, जय देव, जय मंगल मूर्ती’ के घोष से पूजा पंडाल गूंजता रहा। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष मिलिंद गोरे, उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, राजू गोखले, उदय सिंह, अनंत गोरे आदि मौजूद रहे।

करैलाबाग कालोनी में आयोजित गणपति महोत्सव में आयोजक अखिलेश निगम की देखरेख में घंटा, घड़ियाल शंखनाद के साथ आरती की गई। सुंदरकांड का पाठ हुआ। श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर में आरती पूजा में सांसद फूलपुर केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। सांस्कृतिक संध्या में रिया-प्रिया की प्रस्तुति हुई। गौरी पुत्र गणेश की महिमा का गुणगान करने वाले नृत्यों ने भावविभोर किया। स्वागत संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजू यादव, रतन खरे, गोपेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, अनुभव गुप्ता, उमंग अंजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्री श्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर, महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ, नवयुवक संघ गणेश पूजन समिति की ओर से मलाकराज रामबाग शिवपार्क, आजाद नगर साउथ मलाका स्थित गणेश पूजा महोत्सव, बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, न्यू महाराष्ट्र मंडल महाजनी टोला, भारत उदय सेवा संस्थान की ओर से नई बस्ती कीडगंज, बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर, दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें