फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाले प्रेम युगल को एक माननीय से ऑनर किलिंग का खतरा

Sun, 30 May 2021 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

  • सोशल मीडिया पर युगल ने वीडियो वॉयरल कर मांगी सुरक्षा
  • माननीय के इशारे पर तीन दिन से युगल को थाने में बैठाए है पुलिस
विज्ञापन
lovers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैर बिरादरी के युवक के साथ घर से भाग कर प्रेम विवाह करना एक युगल के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। युवती का मामा राजनीतिक रसूख वाला है। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल कर माननीय व अपने सगे भाई से ऑनर किलिंग का खतरा जाहिर करते हुए प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वॉयरल वीडियो में युवती का कहना है कि वह गांव के गैर बिरादरी के युवक से प्यार करती है। दोनों ने पिछले दिनों घर से भाग कर कानपुर के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। वीडियो में युवती का कहना है कि उसका मामा माननीय है। उसकी ससुराल वालों को परेशान किया जा रहा है। शादी का सार्टीफिकेट उनके पास है।

युवती ने अपने मामा व सगे भाई से ऑनर किलिंग का खतरा जाहिर किया है। इसके अलावा युवती ने अपनी व ससुराल वालों की सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अफसरों से गुहार लगाई है। मांग में सिंदूर भरे युवती यह भी कहती है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। उसने खुद व परिवार को परेशान नहीं किए जाने की मांग की। उधर, चर्चा है कि माननीय के दबाव में जिले केे एक थाने की पुलिस प्रेमी युगल को पिछले तीन दिनों से कोतवाली में बेवजह बैठाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें