फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान पांच से पटरी पर 

Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
train - फोटो : pti
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। सात बार हुए ट्रायल के बाद आखिरकार रेलवे बोर्ड ने गतिमान को चलाने की मंजूरी दे ही दी। दिल्ली से आगरा का सफर गतिमान एक्सप्रेस महज 100 मिनट में पूरा कर लेगी। इस ट्रेन का उद्घाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु दिल्ली स्थित रेल भवन से रिमोट द्वारा करेंगे। गतिमान का संचालन शुक्रवार छोड़ सप्ताह में छह दिन होगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी के इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को लेकर रेल महकमा काफी दिनों से जुटा हुआ था। इसके लिए 03 जुलाई 2014 से 22 मार्च 2016 तक रेलवे ने सात बार ट्रायल किया। हालांकि सातों ही ट्रायल में ट्रेन कभी भी 90 मिनट में दिल्ली से आगरा नहीं पहुंच पाई। रेलवे ने गतिमान की जो समय सारिणी जारी की है उसके हिसाब से यह ट्रेन 100 मिनट में दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) से आगरा का सफर तय करेगी। उद्घाटन के पहले दिन गतिमान निजामुद्दीन से सुबह 10 बजे रवाना होगी जो 11.40 बजे आगरा पहुंच जाएगी।

आगरा से इसका नंबर 12049 एवं निजामुद्दीन से गतिमान का नंबर 12050 रहेगा। आगरा से इस ट्रेन का नियमित संचालन पांच अप्रैल से एवं निजामुद्दीन से छह अप्रैल से शुरू होगा। 12 कोच की इस ट्रेन में खास डिजाइन के सभी एसी कोच ही रहेंगे। आगरा से शाम 5.50 बजे चलकर शाम 7.30 बजे निजामुद्दीन एवं निजामुद्दीन से सुबह 8.10 बजे चलकर यह ट्रेन सुबह 9.50 बजे आगरा कैंट पहुंच जाएगी। निजामुद्दीन से तुगलकाबाद के बीच इसकी अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा एवं तुगलकाबाद से आगरा के बीच गतिमान की स्पीड अधिकतम 160 किमी प्रतिघंटा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें