फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को पहला पीएम देने वाला शहर है उपेक्षित 

Thu, 22 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को इलाहाबाद की उपेक्षा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जिस फूलपुर संसदीय क्षेत्र ने देश को पहला प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रूप में दिया वह जिला आखिर क्यों इतना पीछे है। अब उनके परपोते राहुल गांधी इन दिनों देश में गरीबी ढूंढ रहे हैं। लेकिन जिस खानदान ने देश में लंबे समय तक शासन किया उससे राहुल गांधी कोई जवाब क्यों नहीं मांगते। 
विज्ञापन


कहा कि आज भी इलाहाबाद जिले में 35 प्रतिशत मां-बहनें स्वच्छ ईंधन से वंचित हैं। पीएम मोदी इन परेशानियों से वाकिफ हैं। क्योंकि उनकी मां ने चूल्हे पर खाना बनाया और पिता ने चाय बेची है। इसी वजह से यूपी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 42 लाख और देश में 1.20 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं। यूपी में इलाहाबाद ऐसा जिला है जहां सर्वाधिक कनेक्शन दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते ढाई साल के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम कई बार घटे और बढ़े हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत घटी तो सरकार ने पैसे बचाकर उसका लाभ आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में लगाया। इसके पूर्व कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, पदुम जायसवाल, डा. कीर्तिका ग्रवाल, डा. कमला सिंह, अमर वैश्य मुन्ना भइया, रामरक्षा द्विवेदी, डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, श्याम चंद्र, पवन श्रीवास्तव, हर्ष बाजपेयी, नरेंद्र देव पांडेय, रवि केसरवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें