फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर तीन टुकड़ों में मिली किन्नर की लाश

Mon, 22 Jun 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कोतवाली के ललितनगर रेलवे लाइन के पास रविवार सुबह एक किन्नर की लाश मोहल्ले के लोगों ने देखी। शव के तीन टुकड़े हो गए थे। जो दूर तक फैले हुए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


किन्नर की उम्र लगभग पैंतालीस साल है। आशंका है कि जंक्शन के करीब पहुंचने पर ट्रेन की रफ्तार कम पड़ी तो वह उतरने लगा। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसके शव के तीन टुकड़े हो गए। न ही उसके पास से ऐसा कुछ मिला। जिससे उसके बारे में कुछ पता चल सके। चौकी प्रभारी सूरज कुंड सतीश राय ने बताया कि हत्या जैसी बात नहीं है। चूंकि चेहरे पर चोट के निशान नहीं है। प्रारंभिक जांच में हादसे में मौत की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें