फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Sat, 05 Dec 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के शिवकुटी इलाके की रहने वाली एक शादीशुदा युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी अश्लील वीडियो एवं फोटो भी अपने मोबाइल से बना ली। कहीं भी शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता का वीडियो एवं फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर देने की धमकी दी और एक महीने तक ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन


परेशान पीड़िता ने उसकी हरकतों से तंग आकर चार अक्तूबर को नैनी कोतवाली पहुंची और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसकी जांच की जा रही है। शहर के शिवकुटी इलाके की रहने वाली एक शादीशुदा युवती अपने मायके में रह रही है। उसका पति बाहर एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है।

पीड़िता के अनुसार उसने नैनी के गंगोत्री नगर, डांडी में एक प्लाट खरीदा था। जिस पर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार विकास खन्ना पुत्र स्वर्गीय हृदयनाथ खन्ना निवासी रानीमंडी, अतरसुइया को युवती ने मकान बनाने का ठेका दिया था। विकास खन्ना वहां पर मकान बनवा रहा था। युवती अक्सर अपने प्लाट पर निर्माण कार्य देखने जाया करती थी। पीड़िता के अनुसार एक अक्तूबर को शाम चार बजे विकास खन्ना ने उसे फोन करके प्लाट पर आने को कहा।
विज्ञापन


जब वह वहां पर गई तो विकास खन्ना ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। पीड़िता ने मना किया तो वह गुजारिश करने लगा। पीड़िता ने कोल्ड ड्रिंक पिया तो अचेत हो गई। जब उसे होश आया तो वह अवाक रह गई। वहां मौजूद ठेकेदार ने बताया कि पीड़िता के साथ उसने न केवल दुष्कर्म किया है बल्कि उसका फोटो और वीडियो भी बना लिया है।

आरोप है कि विकास खन्ना ने उसे धमकी दी कि अगर उसने कहीं शिकायत की तो वह उसका फोटो और वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। जिससे पीड़िता डरी सहमी थी। तब से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। तंग आकर पीड़िता चार अक्तूबर को नैनी कोतवाली पहुंची और विकास खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें