prayagraj news : सड़क पर तड़प रही गर्भवती को सिपाहियों ने पहुंचाया अस्पताल, दिया बेटे को जन्म।
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज के कौंधियारा थाने में तैनात दो सिपाहियों ने प्रसव पीड़िता की सहायता कर मिसाल पेश की है। अस्पताल ले जा रहा टेंपो जारी में खराब हुआ तो सिपाही पीड़ित महिला को बाइक से अस्पताल ले गए, जहां उसे पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। पुलिस के इस मानवीय चेहरे की इलाके में खूब प्रशंसा हो रही है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी पुलिस चौकी में दीपक पांडेय व जितेंद्र यादव सिपाही के पद पर तैनात हैं।