लालगोपालगंज। भारत के खिलाफ पड़ोसी मुल्क की साजिशें कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन भारत का मुसलमान अपनी सरजमीं की हिफाजत के लिए हर मोर्चे पर डटा रहेगा। यह बातें मौलाना नादिर हुसैन इलाहाबादी ने लालगोपालगंज कस्बा के इमामगंज मोहल्ला में आयोजित सालाना जलसे के अवसर पर लोगों को खिताब करते हुए कही ।
मौलाना ने कहा कि आज घरों में दीनी माहौल खत्म होता जा रहा है। लोग इस्लामी तालीम से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कामयाबी चाहते हो तो घरों में कुरआन की तालीम को रिवाज में लाना होगा और बच्चों को दीनी तालीम से जोड़ना होगा। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मो. इमरान रजा बरकाती ने कुरआन की तिलावत से किया। इसके बाद शायरा मजहर इलाहाबादी, महबूब हनफी, जावेद सिद्दीकी गोंडवी, आसिफ रजा, समीर रजा, गुलाम जिलानी व अयान रजा ने नात पेश किया। अध्यक्षता सिराजउद्दीन नूरी ने की और संचालन शाबान बरकाती ने किया।
अंत में मौलाना सैयद रागिब बुखारी अजहरी ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं कराई। यहां इनायत उल्ला नूरी, जमालउद्दीन, मो. इलियास, बेलालउद्दीन, मुजीब, गुलाम कादिर आदि रहे।