फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चाकू के हमले से घायल युवक की हालत स्थिर

Thu, 25 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में मंगलवार की रात चाकू के हमले में घायल रामू की हालत स्थिर है। एसआरएन में भर्ती रामू अभी बोल नहीं पा रहा है। रामू निवासी सराय लाहुरपुर, हनुमानगंज बाजार को किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने गले में चाकू से वार कर घायल कर दिया था। घायल अवस्था वह थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा एट बनी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे एसआरएन रेफर कर दिया था। प्रभारी एसओ रावेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें