फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की हालत बिगड़ी, ले जाया गया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
करछना थाने में सोमवार को चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद युवक की हालत सुधरी तो पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक रोकड़ी गांव का रहने वाला है। परिवार के ही लोगों ने पंखा चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। रविवार को पुलिस ने युवक को पकड़ा था। सोमवार शाम अचानक इसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वहीं, पुलिस का कहना है उसे मिर्गी का दौरा पड़ता है इसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हुई थी। अब वह ठीक है। वहीं, लोगों ने बताया कि चोरी के आरोपी को बिना लिखापढ़ी के बीते 24 घंटे से थाने में क्यूं बैठाया गया है। जबकि शिकायतकर्ता ने मामले की लिखित शिकायत की थी। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान मुर्गी का दौरा पड़ने से उसकी तबीयत खराब हो गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उससे पूछताछ की गई और घरवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें