फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला का काम पूरा करने की 25 दिसंबर तक बढ़ी

विज्ञापन
The completion of the work of Magh Mela increased till 25 December
विज्ञापन
माघ मेला का काम पूरा करने की 25 दिसंबर तक बढ़ी मियाद
विज्ञापन

प्रयागराज। माघ मेला का काम पूरा न होता देख मेला प्रशासन ने सभी विभागों को अब काम पूरा करने की नई डेट लाइन दी है। मेला प्रशासन की ओर से अब माघ मेला का पूरा काम करने की मियाद 25 दिसंबर निर्धारित की गई है। हालांकि तमाम विभागों के अभी ढेरों काम अधूरे हैं। ऐसे में 25 दिसंबर तक शायद ही मेले की पूरी तैयारी हो सके।
विज्ञापन

माघ मेले की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम आदि विभागों की ओर से काम किए जा रहे हैं। इन सभी विभागों के अब भी ढेरों कार्य अधूरे हैं। मेले में चर्कड प्लेट बिछाने का काम अब भी अधूरा है। जल निगम द्वारा भी संपूर्ण मेला क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हो सका है। इसी तरह से अन्य तमाम विभागों के काम अधूरे हैं। इसे देखते हुए मेला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि 25 दिसंबर तक मेले से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें