फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: तस्वीरों में देखें किन्नर अखाड़े में आस्था का रंग, भक्तों का लग रहा तांता

Wed, 16 Jan 2019 08:33 PM IST
shubham Prayagraj,16 jan 2019
विज्ञापन
1 of 6
Kinnar
कुम्भ में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा किन्नर अखाड़ा बेहद चर्चा में है। इस कुंभ की खासियत ये है कि हर बार की तरह इस बार यहां 13 नहीं बल्कि 14 अखाड़े शामिल रहेंगे। इनमें से 7 शैव, 3 वैष्णव व 3 उदासीन (सिक्ख) अखाड़े हैं। इन सभी अखाड़ों की अपनी-अपनी विशेषता और महत्ता होती है। इनके कानून अलग होते हैं इनकी दिनचर्या और इनके इष्टदेव भी अलग अलग होते हैं।14वें अखाड़े के रूप में प्रतिपादित इस अखाड़े में भक्तों की दिनभर भीड़ लगी रहती हैं। लोग अपने परिवार के साथ किन्नर संतों के दर्शन को पहुंच रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
Kinnar

पुण्य और मोक्ष की कामना लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु तीर्थनगरी प्रयाग आ रहे हैं। संगम में डुबकी लगाने के बाद वह असहायों और गरीबों में दान करते हैं। साधु महात्माओं का आशीर्वाद लेते हैं । साधना के किसी भी पहलु को भक्त अनदेखा नही करना चाहते। इस बार कुंभ में सबसे ज्यादा चर्चा में किन्नर अखाड़ा है।

विज्ञापन

3 of 6
Kinnar

किन्नर मुख्यतः वैसराजी माताजी को मानते हैं, लेकिन सभी धर्मों और संस्कृति का सम्मान करते है। नासिक से आयी डोली पुजारी से जब इस मामले पर बात हुई तो उन्होने बताया कि वैसराजी माताजी को तो मानते ही हैं साथ ही सभी भगवानों को भी मानती हैं । कुम्भ में इकट्ठा होने की बात पर डोली ने बताया कि सभी फोन के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहते हैं सारी सूचनाएं वाट्सऐप के जरिए आदान-प्रदान की जाती हैं ।  

4 of 6
Kinnar

किन्नक अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा, जूना के संतों के साथ शाही स्नान में डुबकी लगाना किन्नर अखाड़े के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन

5 of 6
Kinnar
इसके साथ ही गोस्वामी तुलसीदासजी की ओर से कही गई पंक्ति ‘देव दनुज किन्नर नर श्रेणी, सादर मज्जहिं सकल त्रिवेणी’ की परिकल्पना पुन: फलीभूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kinnar
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि किन्नर अखाड़ा, बिना अखाड़ा नाम हटाए और क्षौरकर्म तथा अन्य संस्कार किए हुए ही जूना के साथ आया है और अब सभी कार्यों में उसके साथ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें