फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यापारी को बदमाशों ने लूटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम उधमपुर खगिया निवासी सुनील कुमार स्वर्णकार की ग्राम सिंसई सिपाह चौराहे पर आभूषण की दुकान है। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कुछ दूर बढ़े थे तभी बाइक बदमाश आभूषण और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने देर रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपने बैग में सोने की एक जोड़ी चूड़ी, पांच जोड़ी कान की बाली, एक अंगूठी का झाला, एक अंगूठी, लॉकेट पांच ग्राम, नाक की कील सात ग्राम, चांदी की पायल 14 पीस व 24 हजार रुपये रखे थे। वह बैग बाइक की हैंडिल में टांगकर घर जा रहे थे। दुकान से कुछ दूर पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर तीन लोग पहुंचे और उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगाते हुए हैंडल में टंगा झोला झपट्टा मारकर फरार हो गए।
कारोबारी से लूट की सूचना पर एडीशनल डीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा, एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया, इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मामले में एसओजी को लगाया गया है। टीम ने कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया ने बताया कि मामले में दो टीमें लगाई है। जल्द की आरोपियों को पकड़ कर लूट में गया सामान बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

लगातार घट रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश
थाना क्षेत्र में लगातार घटनाओं के घटने से लोगों में काफी आक्रोश है। बीते तीन जुलाई को विजय बहादुर उर्फ मलखान निवासी ग्राम राजेतारा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, ग्राम सुल्तानपुर खास हाईवे निवासी उमेश चंद्र केसरवानी की एक ट्रक पर लदे नौ लाख की गेंहू को चालक द्वारा लूूट लिया गया था। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी के रिश्तेदार को दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी जैसी घटनाओं को लेकर लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है पुलिस लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं में रोक लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें