फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मान मनौव्वल के बाद शव को किया गया दफन

Mon, 17 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा। थाना क्षेत्र के ग्राम बालाडीह बेलखरिया के पूरा निवासी मनोज कुमार सरोज (45) पड़ोसी जगत यादव से 15 दिन पूर्व हुए झगड़े में जख्मी हो गए थे। उपचार के दौरान एसआरएन में शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शाम को शव गांव बालाडीह बेलखरिया का पूरा आया तो परिजनों व ग्रामीणों ने शव कल्याणपुर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। अंत में मान मनौव्वल के बाद शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

देर रात डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया, एसडीएम सोरांव हीरालाल सैनी, सोरांव सीओ जंग बहादुर, नायब तहसीलदार लैंशी शुक्ला सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंती और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनके घर का ध्वस्तीकरण, मृतक आश्रित को पांच बीघा जमीन, 50 लाख नकदी, मृतक के चार बेटियों और पुत्र को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की मांगकर रहे थे।
अधिकारियों के समझाने पर भी वे नहीं माने। इस दौरान रातभर शव सड़क पर रख कर परिजन व ग्रामीण चक्काजाम पर बैठे रहे। रविवार सुबह अधिकारियों और कई थानों की फोर्स पहुंचने पर फिर मान-मनौव्वल शुरू हुआ। दोपहर के बाद एसडीएम सोरांव ने मृतक की पत्नी शिवकुमारी को दो बीघा ज़मीन देने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। संवाद
विज्ञापन

चारागाह की भूमि पर बने आरोपी के घर को ध्वस्त करने की मांग
मऊआइमा। अधिकारियों की मौजूदगी में घर पर शव रखकर मृतक की पत्नी शिवकुमारी ने कहा कि आरोपी जगत यादव का मकान चारागाह भूमि पर बना है, उसे ध्वस्त किया जाए। इसपर एसडीएम ने ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार सिंह से कहा कि जिनका घर चारागाह भूमि पर बना है, सभी की लिस्ट तैयार किया जाए। संवाद
विधायक गुरु प्रसाद मौर्या की बात को परिजनों ने ठुकराया
मऊआइमा। फाफामऊ के भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्या मौके पर पहुंच कर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। फिर भी मृतक के परिजनों ने उनके आश्वासन को ठुकरा दिया। एसडीएम जंग बहादुर ने कहा कि कुछ लोगों ने अनावश्यक मामले को तूल दिया। बहरहाल डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया ने कहा कि जल्द आरोपी जगत यादव उर्फ कल्लू यादव तथा उसकी बहन प्रीति देवी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें