फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर में फंदे पर झूलता मिला वृद्धा का शव

Mon, 13 Apr 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
तिलईबाजार।फोटो, धरौता,बोड़ीपुर में पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
गांव बोडीपुर धरौता में रविवार को सुबह 65 वर्षीय लल्ली देवी का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडीपुर धरौता निवासी नंदलाल पाल का मानसिक संतुलन ठीक न होने से वह करीब 20 वर्ष से लापता है। नंद लाल की पत्नी लल्ली देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त छोटे पुत्र राज बहादुर पाल के साथ रहती है। दो पुत्रियां बिटाऊ और आशा की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा समर बहादुर परिवार संग दिल्ली रहता है।
घर में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर लल्ली देवी ने 15 बिस्वा जमीन गांव के गोविंद को गिरवी रखी थी। उसकी आर्थिक तंगी स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार को सुबह दुर्गंध आने पर ग्रामीण घर पहुंचे तो देखा कि लल्ली देवी का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने और मानसिक विक्षिप्त पुत्र के कारण आए दिन झगड़ा होता था। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। पांच दिन से गांव में लल्ली देवी नहीं दिखी थी। ग्रामीणों के अनुसार, लल्ली देवी पड़ोसियों के यहां भोजन करके किसी तरह जिंदगी गुजार रही थी। करीब पांच दिन से वह गांव में नहीं दिखी थी।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग उठाई

कांग्रेस नेताओं के एक शिष्टमंडल ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। तहसीलदार और एसडीएम सोरांव से फोन पर वार्ता कर तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीब कर्ज के दलदल में फंसकर अपनी जान गंवाने को मजबूर है। लल्ली देवी की मौत महज एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की विफलता है। इस मौके पर कलीम अल्ताफ, सुनील पांडेय, निशा सिंह, डाॅ.अमर सिंह पटेल, राजेश पटेल, शिव प्रसाद मौर्या, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी और रितेश पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें