थाना क्षेत्र के टिकरी अकोढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टिकरी अकोढ़ा गांव निवासी उमाशंकर प्रजापति (45) पुत्र चैतूराम का शव शुक्रवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। ग्रामीणों के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात उमाशंकर प्रजापति शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी और बेटियों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर पत्नी और बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने परिवार को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।