Prayagraj : डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया पांचवीं के छात्र का शव, कराया जाएगा पोस्टमार्टम
Sat, 16 Nov 2024 02:32 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (प्रयागराज)
सार
25 अक्तूबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र होलागढ़ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रतियोगिता के दौरान बाइक की टक्कर से दिव्यांशु को चोटे आई थीं। विद्यालय के अध्यापक ने कहा कि यदि घर में बताया तो स्कूल से नाम काट दूंगा।
नवाबगंज के कुरेशर घाट पर दफन किए गए छात्र के शव को शनिवार को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना होलागढ़ सरांय बाहर खरगापुर निवासी घनश्याम मौर्य के बेटे दिव्यांशु (10) की 25 अक्तूबर की रात तबियत बिगड़ने के बाद सोरांव के अस्पताल में मौत हो गई थी। बताया गया कि दिव्यांशु प्राथमिक पाठशाला बाहर सराय खरगापुर में पांचवीं का छात्र था।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र होलागढ़ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रतियोगिता के दौरान बाइक की टक्कर से दिव्यांशु को चोटे आई थीं। विद्यालय के अध्यापक ने कहा कि यदि घर में बताया तो स्कूल से नाम काट दूंगा। छात्र ने दुर्घटना की बात घर में नहीं बताई। 25 अक्तूबर की देर रात अचानक तबियत बिगड़ने पर उसको सोरांव के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां 26 अक्तूबर की सुबह इलाज के दौरान दिव्यांशु मौत हो गई।
परिजनों ने छात्र के शव को कुरेसर घाट पर दफन कर दिया। बताया गया कि घटना के दूसरे दिन दिव्यांशु के परिजन स्कूल की तरफ गए तो पता चला कि दिव्यांशु बाइक की टक्कर घायल हुआ था। जिसकी शिकायत परिजनों ने जिलाधिकारी से की थी। डीएम के आदेश पर शनिवार को एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव होलागढ़ पुलिस के साथ कुरेसर घाट पर पहुंचे और छात्र के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।