फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक आई ट्रक की चपेट में, बालक की मौत

Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करछना(इलाहाबाद)। यमुनापार के करछना इलाके में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार से बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपति और उनके दो बेटे सड़क पर गिरे तो ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में ट्रक से कुचलकर सात वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से और डेढ़ साल का बेटा मामूली जख्मी हुए हैं। दुर्घटना के बाद बरदहा नहर पुलिया के पास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल पहुुंचाया। जहां दंपति की हालत नाजुक बनी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। करछना पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर अपने माता-पिता के साथ नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था। 
विज्ञापन

करछना में पनवरिया केशवपुर के सुर्जन सिंह (45) किसान हैं। शनिवार सुबह उन्हें सास की मौत का समाचार मिला तो वह अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए दोपहर में बाइक से पत्नी गुलाबकली (42), बेटे त्यागेश (7) और डेढ़ साल के सूर्य प्रकाश को लेकर ससुराल जाने के लिए निकले। उन्हें कोरांव में देईबांध गांव जाना था। रास्ते में बरदहा नहर पुलिया के पास सड़क पर काफी गड्ढे हैं और इस समय गिट्टी भी डाली जा रही है। जिसके चलते बाइक फिसलने का खतरा रहता है। गिट्टी के चलते सुर्जन की बाइक का संतुलन बिगड़ा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दंपति और दोनों बच्चे बाइक से छिटककर सड़क पर गिरे और ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक से कुलचकर त्यागेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुर्जन और उनकी पत्नी गुलाबकली के पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया था। सूर्य प्रकाश के सिर में चोट है। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने चालक को दौड़ाकर दबोच लिया। सूचना पाकर करछना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में एसआरएन पहुंचाया। दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा था। लगभग दो घंटे तक क रछना-कोंहड़ार घाट पर आवागमन ठप रहा। त्यागेश की मौत से घर में कोहराम मचा है। उधर ननिहाल वालों को इस अनहोनी की खबर मिली तो वे गम में डूब गए। त्यागेश तीन बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर का था। करछना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अस्पताल में भर्ती दंपति को नहीं है बेटे के मौत की खबर
करछना(ब्यूरो)। करछना में बरदहा नहर पुलिया के पास हुए हादसे में घायल सुर्जन सिंह और उनकी पत्नी गुलाबकली की हालत नाजुक बनी है। ट्रक का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया था। उनके पैरों में गंभीर चोट है। सुर्जन सिंह ने हेलमेट पहना था। जिसके चलते सिर में चोट नहीं आई। एसआरएन अस्पताल में भर्ती दंपति को घरवालों ने यह नहीं बताया कि उनका बेटा त्यागेश अब इस दुनिया में नहीं है। माता-पिता के घायल होने और भाई की मौत से सुर्जन की बेटियों का रोकर हाल खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें