फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह आ जाएगा सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट

Sat, 19 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ली गई अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इसी माह आ जाएगा। आरआरबी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी की मानें तो अगले सप्ताह पापुलर कैटेगरी सहायक स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, यातायात लिपिक समेत कुल 18252 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आ जाएगा। बता दें कि रिजल्ट मेें जो परीक्षार्थी सफल होंगे उन्हें आरआरबी द्वारा आने वाले दिनों में आयोजित मुख्य परीक्षा भी देनी होगी।
विज्ञापन


रेलवे के नॉन टेकिभनकल पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 28 मार्च 2016 से शुरू हुई जो 30 अप्रैल तक चली। देश भर के तमाम भर्ती बोर्ड से इस परीक्षा में 96 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। ओवर ऑल तकरीबन 60 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। आरआरबी इलाहाबाद की बात करें तो इस परीक्षा में 3.71 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा इलाहाबाद के अलावा कानपुर, आगरा, मथुरा, ग्वालियर, झांसी समेत कुल 22 शहरों के 127 केंद्रों में हुई।
----
इन पदों के लिए हुई थी परीक्षा
पदनाम                                  रिक्तियां
सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम)    5942
वाणिज्यिक प्रशिक्षु (सीए)    703
यातायात प्रशिक्षु (टीए)    1645
गुड्स गार्ड    7591
कनिष्ठ सहायक सह टंकण (जेएए)    1205
वरिष्ठ लिपिक सह टंकण    869
यातायात सहायक    166
वरिष्ठ समयपाल    04
पूछताछ सह आरक्षण लिपिक (इसीआरसी)    127

आरआरबी द्वारा ली गई ऑन लाइन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने में खासा विलंब इसलिए लगा क्योंकि 22 अप्रैल को यूपी एसटीएफ की टीम ने इलाहाबाद में कुछ लोगों को ऑनलाइन पेपर के सेट के साथ पकड़ा था। इसे लेकर खासा हो हल्ला हुआ। बाद में आरआरबी इलाहाबाद ने कुछ केंद्रोें की परीक्षा निरस्त कर दी। इसके बाद परीक्षा नये केंद्रों में बाद में ली गई। इस प्रक्रिया में विलंब हो जाने की वजह से रिजल्ट आने में वक्त लगा। अब अगले सप्ताह रिजल्ट आने के बाद आरआरबी द्वारा प्री परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों की मुख्य परीक्षा ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें