इसलिए कुल्हाड़ी निकलते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि दिमाग के अन्य हिस्से पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े। फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है, और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। परिजन और अस्पताल प्रशासन ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए पूरी चिकित्सकीय टीम की सराहना की है।
न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए यह सर्जरी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। क्योंकि यह एक मेडिको लीगल केस भी है। ऐसे मामलों में मरीज के सर्वश्रेष्ठ उपचार के साथ हर कानूनी पहलू का ध्यान रखा जाता है। पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई है और मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस तरह के केस चिकित्सा विशेषज्ञता ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी और कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दिखाते हैं। - डॉ. वत्सला मिश्रा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज
यह मामला अत्यंत गंभीर था। समय पर ऑपरेशन न होने की स्थिति में मरीज की जान जाना तय था। स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का न्यूरो सर्जरी विभाग जटिल और संवेदनशील मामलों में भी पूरी क्षमता और मानवीय संवेदनाओं के साथ मरीजों की सेवा में तत्पर रहता है। - डॉ. यतेंद्र शुक्ला, अध्यक्ष, न्यूरो सर्जरी विभाग, एसआरएन