फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम पहुंची सेना की टीम ने दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 26 Oct 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गंगा आह्वान के तहत स्वच्छता का संदेश देने के लिए जल मार्ग से निकली भारतीय सेना की 15 सदस्यीय टीम रविवार को संगम पहुंची। यहां वीआईपी घाट पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, डीएम संजय कुमार एवं नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर सेना बैंड ने भी प्रस्तुति की। टीम को प्रोत्साहित करने के लिए थल एवं वायु सेना के जवान भी शामिल हुए।
विज्ञापन


गंगा आह्वान का उद्देश्य देव प्रयाग से गंगा सागर तक तैरकर जाने का एक विश्व रिकार्ड बनाना है। भारतीय सेना की टीम 35 दिनों में 28 सौ किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान टीम के सदस्य लोगों को स्वच्छ भारत मिशन एवं उसकी महत्ता के विषय में भी जानकारी दे रहे हैं। स्वागत समारोह में टीम का नेतृत्व कर रहे विंग कमांडर परमवीर सिंह लोगों को सफाई के लिए सजग किया। कहा कि लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि स्वयं के प्रयासों से ही परिवर्तन लाया जा सकता है।

विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल में टिफिन करने के दौरान खाने का कुछ अंश गिर जाए तो उसे स्वयं साफ करें और ऐसा करने में आप को गर्व महसूस करना चाहिए। यह सर्वश्रेष्ठ तरीका है, जिसके जरिए आप सभी स्वच्छ भारत अभियान में योगदान दे सकते हैं। टीम के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें