फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीआरवी-112 में तैनात 518 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकालीन सेवा पीआरवी-112 की बिगड़ती कार्यप्रणाली और बढ़ती शिकायतों को देखते हुए बदला फेरबदल किया गयाा। पीआरवी में तैनात 518 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। यह कदम खराब रैंकिंग समेत अन्य शिकायतों को देखते हुए उठाया गया है।
विज्ञापन

अफसरों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई पुलिसकर्मी तीन से छह वर्षों से एक ही पीआरवी या क्षेत्र में तैनात थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच कराई। इसके बाद फेरबदल का फैसला लिया।

नई तैनाती के तहत शहर में लंबे समय से तैनात कई पुलिसकर्मियों को देहात की पीआरवी में भेजा गया है, जबकि गंगापार में तैनात जवानों की पोस्टिंग यमुनापार क्षेत्र में की गई है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार के मुताबिक, पिछले छह महीनों से 112 सेवा की रैंकिंग लगातार गिर रही थी। इसे देखते हुए फेरबदल किया गया है। इससे 112 सेवा की कार्यक्षमता और जनता को मिलने वाली त्वरित पुलिस सहायता में अवश्य सुधार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें