फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पल दर्ज होगी हवा में प्रदूषण की मात्रा

विज्ञापन
The amount of pollution in the air will be recorded every moment
विज्ञापन
हर पल दर्ज होगी हवा में प्रदूषण की मात्रा
विज्ञापन

0 लगेगा ऑनलाइन एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, 10 किमी की परिधि में खतरनाक कणों की करेगा गणना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हवा में फैल रहे प्रदूषण को अब हर पल मापा जा सकेगा। शहर में ऑनलाइन एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने की पहल की गई है। इसके तहत पूरे शहर में चिह्ति स्थानों पर उपकरण लगाए जाएंगे। उनकी मदद से हवा में घुले, ऑक्सीजन, कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड आदि की मात्रा हर पल दर्ज होती रहेगी। मॉनिटरिंग सिस्टम कितने स्थानों पर और कहां-कहां लगाए जाएंगे इसका सर्वे किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अभी पांच स्थानों पर प्रदूषण मापने वाले उपकरण लगाए गए हैं लेकिन, उनकी क्षमता सीमित है। इसके अलावा रेलने की ओर से ऑनलाइन एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगा है। उसकी मदद से स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों के वायु प्रदूषण को मापा जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भी यह सिस्टम विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस सिस्टम की मदद से 10 किमी की परिधि में हवा में घुले सभी तरह के कणों का मापन किया जा सकेगा। इस लिहाज से यहां तीन से चार जगहों पर उपकरण लगाने की बात कही जा रही है। बोर्ड के क्षेत्रीय प्रमुख जेबी सिंह ने बताया कि इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सर्वे किया जा रहा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
रोक के बावजूद बिक रहे खतरनाक पटाखे और चटाई
0 रोक के बावजूद दिवाली पर प्रदूषण तथा दुर्घटना दोनों ही दृष्टि से खतरनाक पटाखों का बाजार सज गया है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि दिवाली पर लरी वाले पटाखे प्रतिबंधित रहेंगे। इसके बावजूद तेज आवाज वाले चटाई की खुलेआम बिक्री की जा रही है। पटाखा की दुकानों पर पांच मीटर तक लंबी चटाई भी मिल जाएगी। इसके अलावा तेज आवाज वाले पटाखों की भी बिक्री की जा रही है। तेज आवाज वाले पटाखों में सुतरी बम तो शामिल है ही, अनार बम की भी बिक्री की जा रही है, जो कई बार रोशनी फैलाने से पहले ही फट जाते हैं। नवाब युसूफ रोड स्थित बाजार के एक दुकानदार का कहना है कि रोशनी वाले पटाखों के बाद सबसे अधिक चटाई और अनार बम की ही मांग है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें