फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज के स्वाभिमान की रक्षा ही बजरंग दल का उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू समाज के स्वाभिमान की रक्षा ही बजरंग दल का उद्देश्य
विज्ञापन

0 विहिप के माघ मेला शिविर में शुरू हुआ बजरंग दल का दो दिवसीय सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। माघ मेला में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में शनिवार को बजरंग दल का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन में बजरंग दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज ने कहा कि हिंदू समाज के स्वाभिमान की रक्षा ही बजरंग दल का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विहिप की तरफ से राम जानकी रथ यात्रा 1984 में निकाली गई। उसकी रक्षा के लिए संतों ने टोली बनाई थी। वही टोली आगे चलकर बजरंग दल के रूप में स्थापित हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बजरंग दल ने श्रीराम मंदिर आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदू समाज को संगठित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के सभी पदाधिकारियों को चाहिए कि वह समाज की सेवा, सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ लोगों में संस्कार जगाएं। ऐसा करने से राष्ट्र और संस्कृति का उत्थान होगा। कहा कि अगर हम सब संगठन के स्वरूप को बढ़ाएंगे तो लव जिहाद व मतांतरण जैसी समस्याओं का भी समाधान कर पाएंगे। नई पीढ़ी को इससे निपटना होगा। बजरंग दल समाज में सेवा, सुरक्षा, संस्कार की भावना पैदा करें इसके लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए। बजरंग दल श्री राम जन्मभूमि आंदोलन, अमरनाथ यात्रा, राम सेतु रक्षा जैसे विषयों पर आगे आया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने याद दिलाया कि 1996 में अमरनाथ यात्रा को लेकर जब विवाद हुआ तो देशभर से 50 हजार बजरंग दल के कार्यकर्ता उस यात्रा में शामिल हुए। उसके बाद लगातार अमरनाथ यात्रा चल रही है। इस मौके पर प्रांत पालक महेश, प्रांत संयोजक सत्य प्रताप, मुकेश रावत, देवानंद, अविनाश, विपिन गुप्ता, अभिषेक पाठक, अमित सिंह, विवेक जायसवाल, दुर्गेश शुक्ला, पवन, शुभम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें