आंधी तूफान की चपेट में आने से मेजा की भसुंदर खुर्द की रीता देवी की मौत के बाद परिजनों को दैवीय
- फोटो : विकास भवन।
चार रोज पहले आंधी में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनाें को स्थानीय प्रशासन ने रविवार को उनके घरों पर जाकर दैवीय आपदा के तहत 4-4 लाख रूपये का चेक दिया। मेजा तहसील के अलग-अलग गांवों में चार लोगों की जान गई थी। आंधी में भसुंदर खुर्द की रीता देवी (33) की मायके में टीनशेड के नीचे दबने से मौत हो गई थी।
वहीं, बकचूंदा गांव में पेड़ के नीचे दबने से गुड़िया देवी (35) की मौत हुई थी। मेजा की एसडीएम नीलम उपाध्याय और नायब तहसीलदार नंद लाल ने भसुंदर खुर्द में मृतक रीता देवी के पति को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये का चेक दिया। वहीं, बकचूंदा गांव में गुड़िया के पति को भी चार लाख रूपये का चेक दिया गया। मौके पर भाजपा के यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मांडा के पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, अरुण सिंह, गंगा प्रसाद मिश्र, अखिलेश शुक्ला, राजेश धनगर आदि रहे।