बीते 19 जनवरी को थाना क्षेत्र के माधोपुर गंजिया में घर में चोरी की घटना पड़ोस में रहने वाले युवक ने अंजाम दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
मोहल्ला निवासी कल्लूराम के यहां बीते 19 जनवरी की रात चोरी हो गई थी। कल्लू राम का परिवार अपने पैतृक गांव मेजा गया था। 20 जनवरी को जब कल्लूराम घर आए तो अंदर सामान बिखरा था। बृहस्पतिवार को खरकौनी मोड़ के पास से पुलिस ने आरोपी अभिषेक प्रजापति निवासी माधोपुर खरकौनी गंजिया को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर गौतम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी उसी मोहल्ले का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटैज से उसकी पहचान कर मामले का खुलासा करते हुए चोरी हुए आभूषण को बरामद किया गया है।