फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कोरोना के पांच नए मरीज आए

विज्ञापन
the 5 new patients of corona came today - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के पांच और मामले सामने आए हैं। इसमें तीन संक्रमित शहर के हैं. जबकि एक मेजा और एक हंडिया के बरौत इलाके का है। पांच नए मामले सामने आने के बाद जिले में चार और हॉटस्पॉट बढ़ गए हैं। इसमें हिम्मतगंज, ओल्ड कटरा, मेजा कोहरारघाट और चौक का केसर विद्यापीठ का इलाका शामिल है। पूरे जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में नखासकोहना स्थित मयंक नर्सिंग होम का 55 वर्षीय चौकीदार, एसआरएन चिकित्सालय में दो दिन पहले प्रसव कराने वाली शाहगंज की महिला का 23 वर्षीय भाई और दो दिन पहले हंडिया बरौत के गोहटी गली के दो कोरोना पॉजिटिव आए बच्चों की 34 वर्षीय मां भी शामिल है।
विज्ञापन

मयंक नर्सिंग होम का चौकीदार केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पास का रहने वाला है, जबकि प्रसव कराने वाली महिला का भाई ओल्ड कटरा का रहने वाला है। इसके अलावा हिम्मतगंज की 55 वर्षीय महिला और मेजा ब्लॉक के कोहरार घाट के 29 वर्षीय युवक में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। कोहरार घाट का युवक नोएडा से अपने साथ के साथ लौटा था। उसका साथी पहले ही पॉजिटिव आ चुका है। उसके बाद उसे कालिंदीपुरम ले जाया गया था। रिपोर्ट आने के बाद उसे एसआरएन भेज दिया गया। हिम्मतगंज की महिला और प्रसव कराने वाली महिला का भाई एसआरएन के संदिग्ध वार्ड में ही भर्ती था। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बरौत की महिला को उसके बच्चों के साथ एसआरएन में रखा गया है।
शनिवार को एसआरएन से तीन संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक मरीज को एल-1 हॉस्पिटल भेजा गया है और एल-1 हॉस्पिटल से दो लोगों को एसआरएन रेफर किया गया है। जिन लोगों को एसआरएन रेफर किया गया है उसमें करेली के एक शिक्षक उनकी पत्नी एसआरएन में हैं जबकि झूसी का एक युवक शामिल है। वह सउदीअरब से लौटा था। इसके अलावा एसआरएन से जिन तीन मरीजों को छुट्टी दी गई है। उसमें एक फतेहपुर का और दो प्रयागराज के शामिल हैं। प्रयागराज के दो मरीजों में एक महिला है जो कि दो दिन पहले निगेटिव आ चुके मेजा के कोरोना पॉजिटिव अधेड़ की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें