फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TGT: चयन बोर्ड टीजीटी जीव विज्ञान की परीक्षा 31 को

Tue, 20 Jul 2021 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • प्रवेश पत्र जारी, 155 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 67005 परीक्षार्थी होंगे शामिल 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए टीजीटी जीव विज्ञान 2016 की परीक्षा 31 जुलाई को होगी। टीजीटी एवं पीजीटी 2016 की सभी परीक्षाएं 2019-20 में पूरी कराने के बाद उनके साक्षात्कार पूरे करके परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं। कोर्ट के आदेश के बाद हो रही टीजीटी जीव विज्ञान 2016 की परीक्षा में कुल 67005 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक एवं उप सचिव नवल किशोर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रदेश के 16 मंडल मुख्यालयों के 155 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 20 जुलाई को http //pariksha.up.nic.in  पर अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश पत्र 31 जुलाई तक डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षार्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट http //www.upsessb.org एवं एनआईसी की वेबसाइट http //pariksha.up.nic.in से डाउनलोड करें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी पर चयन बोर्ड के कंट्रोल रूम 0532- 2466851 एवं मोबाइल नबर 8299325775 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें