फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही 16133 शिक्षक पदों पर भर्ती के आसार

विज्ञापन
tgt pgt news
विज्ञापन
प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े टीजीटी एवं प्रवक्ता के पदों पर जल्द ही भर्ती के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इस बाबत जल्द ही शासन की अनुमति मांगने जा रहा है। अनुमति मिलते ही चयन बोर्ड प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 13237 एवं प्रवक्ता के 2896 पदों कुल मिलाकर 16133 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन

चयन बोर्ड के पास जिला स्तर से अधियाचन के बाद कुल 16133 पद मिले हैं, इन पदों का चयन बोर्ड पूर्व में सत्यापन करवा चुका है। बुधवार को हुई बैठक में ठप पड़े साक्षात्कार शुरू करने, पूर्व में घोषित परिणाम के आधार पर चयनित शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन एवं खाली टीजीटी एवं प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए भी चर्चा हुई।
विद्यालय आवंटन का काम शुक्रवार तक, जुलाई के अंत तक ठप पड़े इंटरव्यू शुरू होंगे
चयन बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि ठप पड़े साक्षात्कार जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू करने के लिए अनुमति मांगी गई है। शासन की अनुमति मिलने के बाद तत्काल ठप पड़े साक्षात्कार शुरू कर दिए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के दौर में विभिन्न विश्वविद्यालयों में संस्थानों से इंटरव्यू के लिए विशेषज्ञों के नाम मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इनके नाम मिलते ही विषयवार टीजीटी, प्रवक्ता के लिए साक्षात्कार की तिथि जारी कर दी जाएगी। चयन बोर्ड की ओर से पूर्व में चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटन का काम एक-दो दिन में पूरा करने के बाद उसकी सूची 10 जुलाई तक जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें