फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी विज्ञान-अंग्रेजी के इंटरव्यू 23 नवंबर से

Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
sdf - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव रूबी सिंह ने 23 नवंबर से टीजीटी विज्ञान, अंग्रेजी, 14 दिसंबर से टीजीटी हिंदी और 22 दिसंबर से टीजीटी जीव विज्ञान के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। टीजीटी विज्ञान का साक्षात्कार 23 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगा। टीजीटी अंग्रेजी का साक्षात्कार 23 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच होगा। टीजीटी हिंदी का साक्षात्कार 14 दिसंबर से लगातार 29 दिसंबर तक जबकि टीजीटी जीव विज्ञान का साक्षात्कार 22 दिसंबर से 29 तक चलेगा। हिंदी एवं जीव विज्ञान के शेष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। चयन बोर्ड की ओर से सामाजिक विज्ञान का साक्षात्कार 22 नवंबर पूरा होने के बाद 23 नवंबर से टीजीटी विज्ञान एवं अंग्रेजी का साक्षात्कार शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें