फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी अंग्रेजी, विज्ञान के साक्षात्कार आज से

विज्ञापन
tgt english and science interview to be held today
विज्ञापन
टीज साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को फेस मास्क, हैंड ग्लब्स एवं सैनिटाइजर के साथ आना होगा
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2016 अंग्रेजी एवं विज्ञान के साक्षात्कार पांच अगस्त से शुरू हो रहे हैं। साक्षात्कार 11 सितंबर तक चलेगा। कोरोना संकट के चलते मार्च में विज्ञान एवं अंग्रेजी टीजीटी का साक्षात्कार रोक दिया गया था।
विज्ञापन

चयन बोर्ड ने साक्षात्कार में शामिल होने वालों के लिए अपने साथ फेस मास्क, हैंड ग्लब्स, सैनिटाइजर लेकर आने को कहा है। इसके अभाव में साक्षात्कार के लिए चयन बोर्ड में प्रवेश नहीं मिलेगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए पहले बैच के लिए रिपोर्टिंग का समय नौ बजे, जबकि दूसरे बैच के लिए रिपोर्टिंग एक बजे रखा गया है। पहले बैच के अभ्यर्थियों को अधिकतम 12 बजे और दूसरे बैच के अभ्यर्थियों को शाम चार बजे साक्षात्कार के लिए रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को चयन बोर्ड के गेट पर थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें