फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी गणित-कला के इंटरव्यू 20 अक्तूबर से

Sat, 15 Oct 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
sdf - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव रूबी सिंह ने प्रशिक्षित स्नातक कला, गणित एवं सामाजिक विज्ञान के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। कला एवं गणित की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20 अक्तूबर से एवं सामाजिक विज्ञान का साक्षात्कार दो नवंबर से शुरू होगा। टीजीटी कला का साक्षात्कार 20 से 26 अक्तूबर के बीच होगा जबकि गणित का साक्षात्कार 20 अक्तूबर से 22 नवंबर के बीच पूरे एक महीने चलेगा। सामाजिक विज्ञान का साक्षात्कार दो नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलेगा। सचिव रूबी सिंह के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर पंजीकृत डाक से भेजे जा रहे हैं, जिन्हें साक्षात्कार पत्र समय से प्राप्त नहीं होते हैं, ऐसे अभ्यर्थी चयन बोर्ड कार्यालय में साक्षात्कार से पहले पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें