इसके बाद अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में बड़ा आंदोलन भी किया था। बाद में शासन स्तर से ऐसे अभ्यर्थियों को टीईटी करने के लिए 30 जून 2027 तक टीईटी पास करने का मौका दिया गया था जिन्होंने यह परीक्षा पास नहीं की थी। उन्हें टीजीटी के लिए आवेदन करने का मौका दिए जाने की बात कही गई थी। बिना टीईटी पास किए अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किए लेकिन फिर भी संख्या वर्ष 2022 के पार नहीं पहुंच सकी।
वर्ष 2022 से भी कम आए इस बार आवेदन
इसके पहले वर्ष 2022 में टीजीटी के लिए परीक्षा कराई गई थी लेकिन सफल अभ्यर्थियों को चार वर्ष बाद नियुक्ति मिल सकी। उस भर्ती में महज 3,539 पद शामिल थे जिसके लिए तकरीबन 8.68 लाख आवेदन आए थे। उस समय टीईटी और प्रतिशत की अनिवार्यता नहीं थी, ऐसे में आवेदन ज्यादा आए थे। इस बार एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार तय अर्हता लागू कर दी गई जिससे बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र आवेदन नहीं कर सके।