फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा सॉल्वर गिरोह के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
TET exam solver accused gets bail
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा साल्वर गिरोह के आरोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन

प्रयागराज। टीईटी 2019 की परीक्षा में पेपर आउट करा कर धन वसूली करने वाले गिरोह के सदस्य विनोद कुमार शाह की जमानत अर्जी जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है। यह आदेश अपर जिला जज बद्री विशाल पांडेय ने एडीजीसी सुशील कुमार वैश्य को सुनकर दिया है।
घटना नौ जनवरी 2020 की सिविल लाइंस की है। एसएचओ केशव चंद्र राय की टीम ने प्रधान डाक घर के पास से टीईटी परीक्षा के साल्वर गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था। अभियुक्तगण के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम और डेविड कार्ड ब्लू टूथ स्पीकर, इलेक्ट्रानिक स्कैनर डिवाइस और नकद बरामद किए थे। आरोप है कि अभियुक्तगण पेपर आउट कर व्हाट्सएप के जरिए परीक्षार्थियों को साल्व उत्तर उपलब्ध कराते थे और इसके बदले पैसे वसूल करते थे। आरोपी विनोद कुमार शाह की ओर से कहा गया कि वह शिक्षक है और उसे झूठा फंसाया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स कर्मी की हत्या में आरोपी की जमानत खारिज
प्रयागराज। टैक्स विभाग के कर्मचारी संजय पाल की हत्या में आरोपी करन गौतम की जमानत जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है। यह आदेश जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने डीजीसी जीसी अग्रहरि को सुनकर दिया है। घटना 23 अक्तूबर 2019 की थाना सोरांव की है। वादी कालिका प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । आरोप है कि टैक्स कर्मी संजय पाल की पत्नी ने धीरज मौर्य के साथ मिल कर हत्या कराई थी। हत्या का कारण प्रेम प्रंपच बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें