फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.40 लाख परीक्षक जांचेंगे पांच करोड़ कॉपियां

Thu, 26 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के निदेशक एवं सचिव की अगुवाई में बृहस्पतिवार बोर्ड मुख्यालय में बोर्ड परीक्षा में मूल्यांकन की जानकारी दी गई। बोर्ड के सभापति अवध नरेश शर्मा एवं सचिव अमर नाथ वर्मा ने इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय एवं मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले मंडल एवं जिलों के अधिकारियों के साथ मूल्यांकन प्रभारियों को बारीकी बताई गई।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव अमर नाथ वर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में लगभग पांच करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन  एक लाख चालीस हजार परीक्षक करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि परीक्षक मूल्यांकन के बहिष्कार के अपने निर्णय पर विचार करेंगे। उन्होंने छात्रों को पढ़ाया है तो उनकी कापियों का मूल्यांकन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कापियों का मूल्यांकन उनकी ड्यूटी में शामिल है, वह बहिष्कार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें