फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरी-सीबीएसई पढ़ाएंगे बच्चों को पर्यावरण का पाठ

Fri, 05 Jun 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा के स्त्रोतों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ‘द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी)’ के साथ सीबीएसई अपने स्कूलों के छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा। सीबीएसई की ओर से बच्चों में पर्यावरण के प्रति समझ विकसित की जाएगी, इसके लिए तीन सितंबर से 14 अक्तूबर 2015 के बीच स्कूलों में ग्रीन ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान से आठवीं से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा। बच्चों को सीसीई के तहत प्रोजेक्ट भी तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन


टेरी-सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप सीसीई प्रोजेक्ट तैयार करवाने के साथ छात्रों को ग्रीन ओलंपियाड के लिए तैयार करेगा। छात्रों को पर्यावरण के मुद्दों से जुड़ने के साथ ही प्रतियोगिता में अच्छा करने का अवसर मिलेगा। ग्रीन ओलंपियाड के जरिए टेरी युवाओं को सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति जवाबदेह बनाएगी। ग्रीन ओलंपियाड प्रतियोगिता का थीम ‘हमारा पर्यावरण’ होगा। प्रतियोगिता दो घंटे की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्कूल के जरिए 75 रुपये शुल्क जमा करना होगा। स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का आवेदन टेरी तक 31 जुलाई 2015 तक भेजा जा सकता है। सीबीएसई की एडिशनल डाइरेक्टर रिसर्च सुगंधा शर्मा ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें