फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी लजर पर चौंकाने वाला खुलासा: पुलिसकर्मियों पर हैंड ग्रेनेड से हमले की फिराक में था मसीह, ये था पूरा प्लान

Sun, 09 Mar 2025 08:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशांबी से पकड़े गए आतंकी लजर को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आतंकी पुलिसकर्मियों पर हैंड ग्रेनेड से हमले की फिराक में था। वो 
सेफ्टी पिन निकालने से पहले ही दबोच लिया गया, उसके बैग में दो हैंड ग्रेनेड मिले हैं।
विज्ञापन
Terrorist Lazar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से ताल्लुक रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी लजर मसीह ने कौशांबी में पकड़े जाने के दौरान यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के जवानों पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही उसने हैंड ग्रेनेड निकाल लिया था। हालांकि सेफ्टी पिन निकालने से पहले ही उसे दबोच लिया गया। एक सेकंड की भी देरी पुलिसकर्मियों के लिए खतरनाक हो सकती थी।

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, आतंकी की धरपकड़ के लिए एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने कोखराज के सकाढ़ा तिराहे पर घेराबंदी की। उस समय भोर के 3:20 बजे थे। इसी दौरान वह भरवारी बाईपास की ओर से आया। वह पीठ पर बैग लादे हुए था। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो उन्हें देखकर वह वापस बाईपास की ओर भागने लगा। साथ ही बैग खोलकर हैंड ग्रेनेड निकाल लिया। यह देख एसटीएफ के जवानों ने उसे दबोच लिया। पकड़े जाने के दौरान भी उसने हाथ में लिए हैंड ग्रेनेड की सेफ्टी पिन निकालने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे दबोचकर ग्रेनेड कब्जे में ले लिया।

डेटोनेटर, जिलेटिन छड़ के अलावा दो और हैंड ग्रेनेड मिले
बताया जा रहा है कि जवानों की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई। इसमें जरा सी भी देरी पर खतरा हो सकता था। पकड़े जाने के बाद आरोपी के कब्जे से बरामद बैग खोलकर देखा गया तो उसमें डेटोनेटर, जिलेटिन छड़ के अलावा दो और हैंड ग्रेनेड मिले। 

 

माना जा रहा है जिस तरह से आतंकियों ने पंजाब में पुलिस थानों पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया, इसी तरह से वह महाकुंभ में भी हमला करने की फिराक में था। यही वजह थी कि वह हैंड ग्रेनेड लेकर घूम रहा था।

प्रीत यूरोप के बारे में पता लाग रही एसटीएफ
आतंकी के कब्जे से मिले पर्स से एक कागज मिला। उसमें प्रीत यूरोप का नाम व नंबर लिखा मिला है। एसटीएफ पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह शख्स कौन है। इसके दो नंबर कागज पर लिखे मिले हैं। इसके अलावा दो अन्य लोगों के नाम व नंबर भी मिले हैं। इनमें से एक काका व दूसरा एडवोकेट कुशल है।

 

पंजाब के तीन मामलों में था वांछित
आतंकी लजर पंजाब में दर्ज तीन मामलों में वांछित था। इनमें से एक बटाला जिले के थाना डेराबाबा नानक, दूसरा अमृतसर जिले के थाना झंडेर व तीसरा अमृतसर के थाना मजीठा रोड में दर्ज है। एक अफसर ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से अब इन मामलों में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित कोर्ट से उसका प्रोडक्शन वारंट बनवाया जाएगा। 
विज्ञापन

विदेश भाग चुके गैंगस्टर हैप्पी पसिया का करीबी
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आतंकी लजर ने सनसनीखेज खुलासे किए। बताया कि वह विदेश में ठिकाना बनाए कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पसिया व रिंदा के संपर्क में है। 17 मामलों का आरोपी पसिया ही पिछले साल पंजाब में हुए ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड है। खास बात यह कि वह और आतंकी लजर अमृतसर के रामदास थाना क्षेत्र के ही रहने वाला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें