यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र में एक माह से गैर हाजिर चल रहे 33 संविदा कर्मचारियों को उनकी सेवा समाप्त करने का नोटिस भेजा गया है। पूछा गया है कि वह बिना किसी सूचना के गैरहाजिर होने की वजह बताए। नोटिस में कहा गया है कि अगर 24 घंटे में जवाब न मिला तो सभी 33 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि प्रयागराज परिक्षेत्र के सिविल लाइंस डिपो के 18 एवं प्रयाग डिपो के 15 संविदा कर्मी तकरीबन एक माह से गैर हाजिर चल रहे हैं। सभी संविदा परिचालक है। वह गैर हाजिर क्यों कि इसकी सूचना भी उन्होंने संबंधित एआरएम को नहीं दी है। उन्होंने कहा कि दोनों एआरएम से भी इस संबंध में जवाब तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर छह मार्च तक संबंधित संविदा कर्मियों ने माकूल जवाब न दिया तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।