क्षेत्र के हलैया के पूरा मजरा में जमीन विवाद को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों के अनुसार, यह भूमि मोहनलाल आदि की बताई जा रही है, जिस पर बैजनाथ यादव की ओर से अवैध कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनकर बस्ती की पुरानी आबादी से स्थित आराजी संख्या 2293 में मौजूद कटहल का पेड़ है, जो पुरानी आबादी के पश्चिम स्थित भूमि में आता है।