फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागघाट में खानपान स्टॉल के लिए जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

विज्ञापन
Tender process will start soon for catering stall in Prayaghat
विज्ञापन
प्रयागघाट में खानपान स्टॉल के लिए जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन

0 अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आया उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल
0 डीआरएम लखनऊ ने कहा कि स्टॉल के लिए जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर खानपान के स्टॉल खोले जाने के लिए उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। अमर उजाला में खानपान के स्टॉल न होने की खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए उत्तर रेलवे प्रशासन ने जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। डीआरएम लखनऊ संजय त्रिपाठी ने कहा कि वाणिज्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे खानपान स्टॉल के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करें।
दरअसल, कुंभ मेले के पूर्व ही 95.28 करोड़ रुपये की लागत से प्रयागघाट रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में बनाया गया। यहां प्रतीक्षालय, अनारक्षित काउंटर, आरक्षित काउंटर आदि की सुविधाएं तो हैं लेकिन खानपान के स्टॉल न होने की वजह से यात्रियों को चाय, पानी आदि के लिए स्टेशन परिसर से ही बाहर जाना पड़ता है। यह हाल तब है कि जब यहां से 17 ट्रेनों की शुरूआत होती है। हर रोज हजारों की संख्या में यहां यात्रियों की आवाजाही है लेकिन, खानपान के स्टॉल न होने की वजह से यहां उन्हें खासी परेशानी होती है। यात्रियों की समस्या को लेकर अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में ‘95 करोड़ के स्टेशन पर चाय भी नसीब नहीं’ खबर प्रकाशित हुई तो रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। सोशल मीडिया में यह खबर दिन भर छाई रही। इस बीच ंलखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने कहा कि कुंभ के पूर्व यहां खानपान के स्टॉल आवंटित किए गए थे। लेकिन मेला अवधि में स्टेशन बंद होने की वजह से स्टॉल नहीं खुले। अब वाणिज्य विभाग से कहा गया है कि वह जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करें। ताकि यहां खानपान के स्टॉल खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम से कम आठ स्टॉल की है जरूरत
0 प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर मुख्य इमारत के अलावा पांच प्लेटफार्म है। ऐसे में यहां खानपान के कम से कम आठ स्टॉल की जरूरत है। दो-दो स्टॉल सभी प्लेटफार्म पर एवं दो स्टॉल मुख्य इमारत में खुल जाए तो यात्रियों को खानपान से जुड़ी चीजों के लिए स्टेशन परिसर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें