फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फोन ठीक कराने के बहाने किरायेदार ने मकान मालिक के नाम पर लिया लोन, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई झूंसी कजरिया तालाब निवासी रंजीत कुमार पुत्र जियालाल को उनके किरायेदार ने फोन को ठीक कराने के नाम पर पहले मोबाइल लिया और बाद में पासवर्ड पूछकर कई निजी कंपनियों से लाखों रुपये का लोन ले लिया।
विज्ञापन

साथ ही नौकरी दिलाने के नाम पर भी लोगों से पैसे ऐंठे। मकान मालिक को जानकारी हुई तो वह झूंसी थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी किरायेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी फरार चल रहा है।
रंजीत कुमार के मुताबिक, 10 फरवरी को उगापुर औराई-भदोही निवासी अंकित शर्मा पत्नी बेबी शर्मा और बच्चे के साथ किराये पर रहने आया। कुछ दिनों बाद रंजीत के खराब फोन की मरम्मत के लिए आरोपी ने फोन मांगा।
विज्ञापन

उसे ठीक कराकर आरोपी ने निजी कई कंपनियों से लोन ले लिया। जानकारी होने पर रंजीत कंपनी में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर चार से पांच लोन हैं।
बताया गया कि 12 फरवरी काे आरोपी ने 60 हजार, 17 फरवरी को 26 हजार, 2 मार्च को 50 हजार, 25 मार्च को 13,524 रुपये आरोपी ने लोन लिया। रंजीत के परिवार की एक महिला सदस्य से गोल्ड में पैसा लगाने के नाम पर 15 हजार रुपये ऐंठे। दोस्त राजकुमार से नौकरी के नाम पर 15 हजार रुपये लिए।
इसी तरह आरोपी अंकित शर्मा ने आदित्य कुशवाहा निवासी करेली, मेहंदी निवासी करेली, हिमांशु निवासी सुलेमसराय से 31,150 रुपये और शुभम जायसवाल निवासी करछना से 80 हजार रुपये लिए हैं।
17 मार्च को आरोपी कमरा छोड़कर फरार हो गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर आरोपी अंकित, उसकी पत्नी बेबी शर्मा और बहन राहत शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि मामला आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर दारागंज को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें